राजीव डोगरा, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।
नए साल में
एक नए युग का
आगाज होगा।
महाकाल महाकाली
के भक्तों का
जय-जयकार होगा।
छाया था जो
जीवन में घोर अंधकार
उसमें भी
प्रकाश होगा।
हार चुके हैं
जो हम दाव
उसमें भी
जीत का आयाम होगा।
करते हैं जो
हमसे नफरत
नए साल में
उनको भी
हमसे प्यार होगा।
भाषा अध्यापक राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाहलिया (कांगड़ा) हिमाचल प्रदेश
