शि.वा.ब्यूरो, जमशेदपुर। हिंदू पीठ में आयोजित भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती समारोह में अंतर्राष्ट्रीय संगठन संस्था भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि 25 दिसंबर 861 को जन्मे पं. मदन मोहन मालवीय ने गंगा जी की रक्षा के लिए गंगा महासभा की स्थापना सन 1905 में की थी। उन्होंने कहा कि सन 1914 एवं बाद में सन 1916 में अंग्रेजों के साथ गंगा जी के मुद्दे पर एक समझौता भी किया था। उन्होंने कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की 4 फरवरी 1916 को पंडित मदन मोहन मालवीय ने स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि मरणोपरांत उन्हें अभी हाल के समय में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि महामना की जयंती के शुभ दिन कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए राष्ट्र गौरव सम्मान 2022 चार लोगों को प्रदान किया गया, जिनके नाम किरण कुमारी 'वर्तनी' (जमशेदपुर), मुस्कान जालान (कोलकाता), मेघा अग्रवाल (बाराबंकी) एवं स्माही विजय (सिंगापुर) हैं। उन्होंने बताया कि सिंगापुर, जमशेदपुर, नई दिल्ली, मेरठ, गमहरिया, दरभंगा, कोलकाता, रांची, नागपुर, जयपुर, सरगुजा (छतीसगढ़) आदि विभिन्न स्थानों में महामना की जयंती मनाई गई। उन्होंने बताया कि जयंती मनाने वालों में डॉ. प्रतिभा गर्ग, बिदेह नंदिनी चौधरी, एके जिंदल, अनुसूया अग्रवाल, सुखेन मुखोपाध्याय, मेघाश्री मुखोपाध्याय, जयशंकर मिश्र, रविकांत झा, कुमार अनुराग, अशोक गोइन्का, लक्ष्मी गुसाईं, अरुण अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, अंशु वैष्णव, नीलम सिंह, अनिता मंदिलवार सपना, आरती श्रीवास्तव, सबिता ठाकुर दीप, प्रकाश मेहता, अरविंद बरनवाल, अमित कुमार सिंह, विजय अग्रवाल, अश्विनी कुमार, अभिनव कुमार, अर्णव कुमार,.अर्चना बरनवाल, पिंकी देवी, किरण कुमारी, मीना चौधरी आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित थे। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन अर्चना बरनवाल ने किया।
धर्म चंद्र पोद्दार ने बताया कि भारतीय जन महासभा के द्वारा आज एक अंतर्राष्ट्रीय गूगल मीटिंग का भी आयोजन किया गया। इस मीटिंग में देश-विदेश के अनेक स्थानों के भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। मीटिंग को ज्ञानवापी मामले के वाराणसी जिला अदालत के एडवोकेट मदन मोहन यादव द्वारा तंत्रशास्त्र पर आधारित काशी का स्थापत्य एवं संरचना एवं हलाला टैक्स पर विस्तृत जानकारी दी गई।


