शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा बीएड- सत्र 2020-22 द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें श्रीराम कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। बी0एड0 सत्र 2020-22 द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षाफल में उत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। बी0एड0 सत्र 2020-22 द्वितीय वर्ष में सृष्टि ने 65.5 प्रतिशत अंको से प्रथम स्थान, रैना बालियान ने 64.75 प्रतिशत अंको से द्वितीय स्थान तथा विदिशा ने 64.00 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल व भानूप्रताप वर्मा, जगमेहर गौतम, संदीप राठी, टीना अग्रवाल, डोली तथा रीतु गर्ग आदि ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें तथा आशीर्वाद प्रदान किया तथा कहा कि विद्यार्थियों को कडी मेहनत और लगन से परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिये, क्योकि सही दिशा और कडी मेहनत तथा योजना बद्ध तरीके से की गई पढाई परीक्षा में अवश्य ही सफलता दिलाती है।


