श्रीराम-सीता पाणिग्रहण पर धूमधाम से निकाली श्रीराम बारात शोभायात्रा

गौरव सिंघल, देवबंद। श्री रामा मंडल रामलीला सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीराम बारात शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम एवं भव्यता के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। सेहरा पूजन सुशील कर्णवाल, मंगल तिलक अमित कंसल एवं श्रीराम जी की आरती  रोशन लाल चौहान द्वारा की गई। श्रीराम बारात शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जनकपुरी पहुंची, जहां विधि-विधान एवं वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एवं माता सीता का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और माता सीता के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।शोभायात्रा को प्रसिद्ध बैंड-बाजों, ढोल पार्टियों एवं आकर्षक आतिशबाजी ने भव्य स्वरूप प्रदान किया गया। सुसज्जित रथ, मधुर धार्मिक धुनों और श्रद्धालुओं के उत्साह ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आशुतोष गुप्ता, देवीदयाल शर्मा, अनुज अग्रवाल, विनय गुप्ता, अरुण गुप्ता, सुशील सिंघल, डा. बिजेंद्र गोयल, विनय कुच्छल, श्याम चौहान, चौधरी लोकेश गर्ग, अनन्त गर्ग, अमित गर्ग, दीपक शर्मा, घनश्याम गुप्ता, नीरज गर्ग, सुभाष कुच्छल, इमरत लाल सैनी, मोहित कश्यप, विशाल गुप्ता, यश बंसल, सुमित सैनी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post