जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में आर्य समाज दिवालहेडी के वार्षिक उत्सव के प्रथम दिवस 40 घरों में एक साथ वैदिक यज्ञ आयोजित

गौरव सिंघल, देवबंद। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में आर्य समाज दिवालहेडी के वार्षिक उत्सव के प्रथम दिवस पर आज 40 घरों में एक साथ वैदिक यज्ञों का आयोजन किया गया। मुख्य यज्ञ चरण सिंह आर्य के निवास पर हुआ, जिसके ब्रह्मा अमित शास्त्री रहे। तहसील सभा के सभी पदाधिकारी एवं सभी पुरोहित, ग्रामीण शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। यह  यात्रा बड़ी विशाल एवं भव्य रही। आज का विषय शारदीय नवरात्र रहा। इस संबंध में आचार्य अमित शास्त्री ने विस्तृत चर्चा कर व्याख्या की। 

इस अवसर पर जिला उप प्रधान मुकेश आर्य, उप मंत्री विपिन आर्य, तहसील प्रधान अमरीश आर्य, मंत्री डॉ सुरेंद्र आर्य, राजवीर आर्य, देवव्रत आर्य, डॉ राम कृष्ण, पंडित अमरीश आर्य, पंकज आर्य, ओमपाल आर्य, मुकेश आर्य, कन्हैया आर्य, ईश्वर आर्य, अजीत एड, कुलदीप आर्य, हरियाणा से पधारे जयपाल आर्य भजनोपदेशक, विकास आर्य, डॉ महावीर, आनंद मुनि जी, रामेश्वर आर्य,आर्य समाज दिवालहेडी के समस्त सभासद एवं नव युवक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post