गौरव सिंघल, बेहट। थाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन परिवहन के उद्देश्य से जानबूझकर कूटरचित प्रपत्र तैयार कर असली उपखनिज के प्रपत्र के रुप मे प्रयोग करते हुए दो ट्रकों को सीज करते हुए एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर आज थाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में अवैध खनन परिवहन के उद्देश्य से जानबूझकर कूटरचित प्रपत्र तैयार असली उपखनिज के प्रपत्र के रुप में प्रयोग करते हुए 02 ट्रकों को सीज किया है। टीम ने एक ट्रक चालक तसव्वर पुत्र इलियास को मौके से गिरफ्तार किया है।
