गौरव सिंघल, चिलकाना। थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बीती 04 जुलाई को वादिया ने थाने में तहरीर देकर एक अभियुक्त द्वारा उसको कपडे दिलाने के बहाने से होटल में ले जाने और वहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में मामला पंजीकृत किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे। आज मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित अभियुक्त सावेज पुत्र अल्ताफ को पटनी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।