राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के तहत बायो इन्पुट रिसोर्स सेन्टर हेतु आवेदन 12 जुलाई तक

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि जनपद में संचालित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्राप्त कार्य योजना में भ्जनपद में एक नये बायो इन्पुट रिसोर्स सेन्टर (बीआरसी) की स्थापना की जानी है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती को सफलता पूर्वक अपनाने के लिये पशु और पौधे आधारित प्राकृतिक खेती बायो इन्पुट तैयार करने के लिये पशुधन और पौधो तक पहुंच आवश्यक है, इसलिये एनएमएनएफ क्लस्टरो में एनएफ बायो इन्पुट के स्थानीय उत्पादन एवं उपलब्धता का समर्थन करने के लिये जनपद में उद्यम मॉडल में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के तहत बायो इन्पुट रिसोर्स सेन्टर की स्थापना की जायेगी।

उन्होंने बताया कि बायो इन्पुट रिसोर्स सेन्टर के चयन हेतु निर्धारित मापदंड के तहत बीआरसी पर तैयार किये गये जैविक मिश्रण (घनजीवामृत, जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी आदि) की गुणवत्ता बनाये रखने के लिये स्टोरेज कैन, रैंक, रेफ्रिजिरेटर, गाय के मूत्र को इकट्ठा करने का संयंत्र, किंडवन चेम्बर तथा रख-रखाव के लिये बड़े स्टोरेज की सुविधा बायो इन्पुट रिसोर्स सेन्टर स्वंय अपने अपने केन्द्र पर विकसित करेंगे। उन्होंने बताया कि उद्यमी संस्था को प्राकृतिक खेती का किसान होना चाहिये अथवा उसके सदस्यों को प्राकृतिक खेती का पूर्व अनुभव होना चाहिये। उन्होंने कहा कि बायो इन्पुट रिसोर्स सेन्टर जैविक मिश्रण (घनजीवामृत, जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी आदि) के प्रयोग की विधि में क्लस्टर अथवा प्राकृतिक खेती के इच्छुक कृषको को आवश्यकता अनुसार सहयोग भी प्रदान करेगा।

उन्होंने जनपद के समस्त एफपीओ, उद्यमी व अन्य संस्थाओ से अपील है कि उक्त में चयन हेतु अपना आवेदन उप कृषि निदेशक कार्यालय में 12 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में प्रस्तुत किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post