फर्जी बैनामा दिखाकर धोखाधड़ी करने के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस ने अपने नाम का फर्जी बैनामा दिखाकर धोखाधड़ी से रूपये हडपने के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बता दे कि 26 मई को सोहराब पुत्र मौहम्मद इकराम के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना फतेहपुर पर मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसमें अभियुक्त मुजफ्फर हुसैन पुत्र शहजाद द्वारा वादी के नाम पर ग्राम पैलो खुर्द में जमीन का बैनामा करने के नाम पर भूमि का फर्जी व कूट रचित बैनामा दिखाकर 61,50,000/- रुपये ले लेना, रूपये वापस मांगने पर वापस न करने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आज मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त मुजफ्फर हुसैन पुत्र शहजाद को छुटमलपुर से गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post