गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की कोतवाली मंडी पुलिस ने 110 ग्राम चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली मंडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 110 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस टीम ने चेकिंग व गश्त के दौरान खाताखेडी वाले तिराहे से आरोपी शोभित उर्फ सोबी निवासी ऊषा विहार कालोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली मंडी में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी के नेटवर्क खंगालना शुरू कर दिया है।