गौरव सिंघल, देवबंद। द दून वैली पब्लिक स्कूल में सुशासन दिवस का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा द्वारा पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बच्चों ने देश-प्रेम और राष्ट्र को समर्पित कविताओं के पाठ के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की प्रमुख कविताओं का पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कक्षा 7 की निया त्यागी, कक्षा 9 की सारा व शैलीन की कविता व स्पीच ने विद्यार्थियों को सुशासन दिवस की महत्ता से परिचित करवाया। क्रिसमस के उपलक्ष्य में नर्सरी, एल.के.जी व यू.के.जी के बच्चों ने सांता क्लॉज के वेश में क्रिसमस का लुत्फ उठाया। इसके अतिरिक्त तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को तुलसी के औषधीय गुणों से भी परिचित कराया गया।
सुशासन दिवस के अवसर पर स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्त तथा प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कठिन, संघर्षपूर्ण जीवन एवं उनके विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के कृतित्व के कारण आज हम उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने बताया कि उनके सौम्य व ओजस्वी व्यक्तित्व तथा वाक्पटुता के कारण उनके विरोधी भी उनके प्रशंसक थे। उन्होंने बच्चों से उनके आचरण और बताये मार्ग पर चलने की अपील की।
इस अवसर पर स्कूल को क्वालिटी हेड नरेन्द्र देव शर्मा, र्चना शर्मा, उप प्रधानाचार्य हरदीप सिंह व तनुज कपिल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 7 के गुरप्रीत व शिवम शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

