एसडी काॅलेज ऑफ मैेनेजमेन्ट स्टडीज में नववर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी काॅलेज फ मैेनेजमेन्ट स्टडीज में नववर्ष 2023 के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापक-अध्यापिकाओं ने उत्सुकतापूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ काॅलेज प्राचार्य डा0 संदीप मिततल, बीसीए विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल एवं राजीव पाल सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करके किया। बीसीए विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल ने कहा कि इस तरह की विभिन्न प्रक्रियाओं से छात्र-छात्राओं का उत्साहवद्र्यन होता है तथा उन्हे अध्ययन के दौरान ही मनोरंजन करने का मौका मिलता है। 

कार्यक्रम का संयोजक प्रवक्ता अनुज गोयल द्वारा किया गया। उन्होने कार्यक्रम के बारे मे बताया कि मंच का संचालन शगुन, हर्षिका, साक्षी शर्मा, शुभम अग्रवाल ने संयुक्त रूप् से किया। कार्यक्रम में शगुन, प्राची गर्ग, रिधिं जैन, सागर, प्रज्ञा, दीपशिखा, सताक्षी गर्ग, हर्षिका, हर्षित, विधि, वसुंधरा जैन, हर्ष यादव, विशु शर्मा, वंशिका आदि ने अपनी प्रस्तुती कर सभी का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम में बेस्ट प्रस्तुति पुरस्कार शगुन, हर्षिका, सताक्षी गर्ग व भावना शर्मा को घोषित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य ने सभी को नववर्ष-2023 की हार्दिक शुभकामनाएॅ दी। कार्यक्रम में बीसीए एवं बीएससी (सीएस) विभाग के चाॅदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, प्राची संगल, मौ0 अन्जर, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, अवनी सिंघल, प्रियंका शर्मा, रितु, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चैधरी, सतीश, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकों व स्टाॅफ ने सहयोग किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post