शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी काॅलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्थान प्राप्त करने वाली वाली ईशिका, 78.42 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली नन्दनी मित्तल व संयुक्त रूप से 78 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली वंशिका गर्ग व विधी बिसनोई को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में काॅलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल ने तीनों छात्राओं को निरन्तर आगे बढने का आर्शीवाद दिया। विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने कहा कि हमारे काॅलेज मे छात्र-छात्राओं को ओर अधिक प्रतिभागी बनाने के लिये कम्प्यूटर एवं तकनीक का सही इस्तेमाल करने के लिये विभिन्न विषयों पर सेमिनार, वेबिनार, व वर्कशाॅप का आयोजन होता रहता है तथा समय-समय पर विभिन्न कम्पनियों की इंडस्ट्रियल विजिट करायी जाती है, जिससे छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना बनती है व उन्हे अपने बारे में भविष्य के निर्णय लेने के लिये आसानी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा छात्र-छात्रायें अपने बीबीए के अन्तिम वर्ष में अलग-अलग कम्पनियों में ट्रेनिग करते हैं, जिसकी व्यवस्था भी काॅलेज के माध्यम से करायी जाती है।
इस अवसर पर बीबीए विभाग के दीपक गर्ग, डा0 अक्षय जैन, डा0 संगीता गुप्ता, मौ0 अन्जर, प्राची, पूर्वी संगल, अनन्त गर्ग, सोनिका, शंशाक, प्रशान्त गुप्ता, विनिता, सतीश, अमित एवं उमेश मलिक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।


