गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चिलकाना रोड स्थित आर.के. पुरम में संचालित क्राफ्ट फूड्स प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान पर विजय मदान उपस्थित पाए गए। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर मुरब्बा एवं अचार का निर्माण कार्य संचालित पाया गया, जहां से आंवले के मुरब्बे का नमूना जांच के लिए लिया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहरलाल, जगदंबा प्रसाद, सुमन पाल, विनोद कुमार, अमित कुमार गौतम एवं प्रदीप तिवारी उपस्थित रहे।
