बाइकों में आमने-सामने की टक्कर से दो की मौत, दो घायल

गौरव सिंघल, सहारनपुर।जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र में खेड़ा अफगान के पास बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में विकास 26 वर्ष और मोबिन सल्मानी 27 वर्ष की उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गई। जबकि आजाद 23 वर्ष और रितिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

बता दें कि गंगोह निवासी मोबिन सल्मानी पासपोर्ट बनवाने के लिए बाइक से देहरादून जा रहा था। उसके साथ रितिक और आजाद भी थे, लेकिन रास्ते में ही वे सड़क हादसे का शिकार हो गए और दो लोगों की जान चली गई, जबकि उनके दो साथी घायल हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post