अवैध खनन पर चिलकाना पुलिस ने चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए, पांच ट्रक भी सीज

गौरव सिंघल, सहारनपुर। अवैध खनन पर चिलकाना पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पांच ट्रक सीज किए है। बता दे कि अभिलाष चौबे खान निरीक्षक जनपद सहारनपुर ने ट्रक रजिस्ट्रेशन नं0 HR 58 D 8921, ट्रक रजिस्ट्रेशन नं0 HR 58 D 8921,  ट्रक रजिस्ट्रेशन नं0 UP 11 CT 9775,  ट्रक रजिस्ट्रेशन नं0 UP 11 CT 9775 (5) ट्रक रजिस्ट्रेशन नं0 UP 11 CT 6071 के चालक व स्वामी द्वारा संगम स्टोन क्रेशर बरथा व नेशनल स्टोन क्रेशर बरथा के साथ मिलकर चोरी से बिना खनन परिपत्रो के उपरोक्त डम्पर में खनन सामग्री भरकर अवैध रूप से परिवहन करने के सम्बन्ध में थाना चिलकाना पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये। थानाध्यक्ष चिलकाना विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा उपरोक्त में वान्छित अभियुक्तों हमजा पुत्र इरफान, उजैर पुत्र अफसर, इरतजा पुत्र मुस्तफा, मारूफ पुत्र नौशाद को चिलकाना से गिरफ्तार किया है।

एक अन्य मामले में जनपद की थाना बिहारीगढ पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करते हुए एक डंपर व एक ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया है। प्रभारी निरीक्षक बिहारीगढ़ सतेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना बिहारीगढ पुलिस ने चैकिंग व गश्त के दौरान अवैध खनन सामग्री का परिवहन करते एक डंपर संख्या UK07CB4786 व एक ट्रैक्टर-ट्राली नं0 UK07CD0154 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post