शि.वा.ब्यूरो, बडोद। आज जन शिक्षा केंद्र शासकीय हाईस्कूल आंबादेव में 42 शिक्षकों को पहवज कर्मयोगी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक विष्णु कारपेंटर तथा राधेश्याम मेवाड़ा न सभी शिक्षक साथियों को कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा तत्काल समसामयिक समस्याओं का भी निवारण किया।
जिला नोडल व विकास खंड शिक्षा अधिकारी डॉ0 दशरथ मसानिया ने बताया कि इस ऐप में 2400 से अधिक कोर्स हैं, जिनमें से प्रत्येक शिक्षक को साल में कम-से-कम 15 घंटे तथा प्रत्येक माह 4-4 कोर्स पूरे करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कोर्स पूरा होने पर प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रशांत शर्मा ने 142 कोर्स पूरे कर सर्वाधिक प्रमाण पत्र अर्जित किये है।
इस अवसर पर बीईओ मंगलेश सोनी, बीआरसी परवेज मोहम्मद, बीएसी कालूराम गवली, संकुल प्राचार्य सुरेन्द्र परिहार, जन शिक्षा प्रभारी राधारमण गिलड़ा, जनशिक्षक सज्जनसिंह गुर्जर भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष राठौर ने किया।
