गौरव सिंघल, गंगोह। थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटर साइकिल बरामद की है। बता दे कि दिनांक 23 मई को सचिन कुमार पुत्र सुरेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी हीरो स्पलेण्डर मोटर साइकिल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना गंगोह पर मामला पंजीकृत किया गया था। 14 जून को अंकित कुमार पुत्र देवी सिंह की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की प्लेटिना मोटर साइकिल रजि0 नं0 HR 05 AD 9186 को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मामला पंजीकृत किया गया था।
आज मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोरो शाहरुख पुत्र शरीफ, लक्ष्य उर्फ लकी लकी पुत्र अवलीश व कर्मवीर पुत्र सोहन को लखनौती से बुढ़ढाखेड़ा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बिना नम्बर की हीरो स्पलेण्डर मोटर साइकिल तथा निशानदेही पर चोरी की दो अन्य मोटर साइकिल बरामद हुई है।
