कांग्रेस नेता बालिस्टर मोतला ने रेलवे ठेकेदार पर लगाये गम्भीर आरोप, वैकल्पिक मार्ग बहाल कराने की मांग

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बालिस्टर मोतला ने खतौली-टबिटा-टिटौडा मार्ग स्थित रेलवे लाईन पर बन रहे ओवरब्रिज व अण्डर पास बना रहे ठेकेदार पर स्थानीय लोगों का उत्पीड़न करने, निर्माण स्वीकृत नक्शे से अनुरूप न कराने व स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध न कराने सहित बजट का करोड़ो रूपये डकारने का आरोप लगाते हुए स्थानीय सांसद हरेन्द्र मलिक व विधायक मदन भैया से मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस नेता बालिस्टर मोतला ने स्थानीय लोगों को स्वीकृत नक्शे के अनुरूप वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं कराने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। 

निकटवर्ती गांव टिटौडा निवासी प्रगतिशील किसान व कांग्रेस नेता बालिस्टर मोतला ने शिक्षा वाहिनी को बताया कि खतौली-टबिटा-टिटौडा मार्ग स्थित रेलवे लाईन पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण में बड़ा घपला किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए स्वीकृत मार्ग की कोई व्यवस्था ठेकेदार द्वारा नहीं की गयी है और इस हेतु स्वीकृत धनराशि का गबन कर लिया है। बालिस्टर मोतला ने शिक्षा वाहिनी को बताया कि उन्होंने ठेकेदार की इस मनमानी की शिकायत स्थानीय सांसद हरेन्द्र मलिक व विधायक मदन भैया से भी  की है। उन्होंने दोनो जनप्रतिनिधियों से स्थानीय लोगों के हित में वैकल्पिक मार्ग खुलवाने व ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग भी की है। बालिस्टर मोतला ने बताया कि यदि स्थानीय लोगों का उत्पीड़न बन्द नहीं हुआ और उन्हें स्वीकृत नक्शे के अनुसार वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं कराया तो वे स्थानीय प्रभावित लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post