अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि आप सभी अवगत ही है कि मौसम विभाग के द्वारा आगामी दिनों में भी भारी वर्षा एवं आंधी एवं ओलवृष्टि की चेतावनी जारी की गयी है। ऐसी परिस्थितियों में माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में जलभराव के कारण फिसलन एवं अचानक जलप्रवाह बढने की सम्भावना बनी हुई है, जिससे जनहानि एवं अन्य दुर्घटनाओं का जोखिम उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने बताया कि मन्दिर समिति के द्वारा पत्र जारी करके 31 मई तक माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर को श्रद्धालओं के दर्शनार्थ बन्द किया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि जनमानस एवं श्रद्धालओं की सुरक्षा हेतु आप अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत इस विषय में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें कि 31 मई तक मॉ शाकुम्भरी देवी मंदिर की यात्रा से यथासम्भव बचने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें, ताकि जनमानस एवं श्रद्धालओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकें।
.jpg)