गौरव सिंघल, देवबंद। कुटी रोड स्थित शीतला माता मन्दिर में गुरुवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने तडके पहुंचकर प्रसाद चढ़ाकर मन्नौती मांगी। आज सुबह से ही माता शीतला के मन्दिर पर प्रसाद चढाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माताओं ने मन्दिर में मीठे पूडे, फल, फूल, जल आदि चढ़ाकर स्वयं भी मत्था टेका और अपने छोटे-छोटे बच्चो से भी शीतला माता मन्दिर पर मत्था टिक्वाकर आशीर्वाद लिया और उनके सुख-समृद्धि व बच्चों के स्वास्थ्य की मन्नत मांगी।
माता शीतला मन्दिर के पुजारी निरंजन अग्रवाल भगत ने बताया कि चैत्र मास के बाद गर्मी का प्रभाव बढने से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती है। इन बीमारियों में चेचक जैसी खतरनाक बीमारी भी है। पूर्व से ही बुजुर्ग लोग चेचक, खसरा के प्रकोप से अपने बच्चों को बचाने के लिए माता शीतला की पूजा करने के लिए आते है। उन्होंने बताया कि आज काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मन्दिर प्रांगण में मत्था टेककर माता से अपने बच्चों सुख-समृद्धि की कामना की।

