एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीएससी कंप्यूटर साइंस तृतीय सेमेस्टर के मेधावियों का सम्मान किया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीएससी कंप्यूटर साइंस तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल तथा बीसीए-बीएससी कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने दीप प्रज्वलित करके किया। 
प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है। डॉ. संजीव तायल ने कहा कि आज का समय तकनीकी और डिजिटल युग का है, जिसमें कंप्यूटर विज्ञान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने विषय के प्रति गहरी रुचि रखते हुए निरंतर सीखते रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि घोषित परिणाम के अनुसार बीएससी कंप्यूटर साइंस तृतीय सेमेस्टर में तमन्ना सिंह ने 86.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, प्रज्ञा ने 86.43 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय तथा श्रेय पाल ने 85.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। 
इस अवसर पर चन्दना दीक्षित, हिमांशु शर्मा, रजत शर्मा, हर्षित गोयल, हर्षिता, निरंकार शर्मा, देवेश भारद्वाज, नवनीत चैहान, अंकुर अग्रवाल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, शेखर, प्रशांत गुप्ता, विनीता चौधरी, अमित, सतीश, शशांक भारद्वाज, लवी वर्मा एवं पवन बालियान सहित अन्य स्टाफ सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post