गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद में 17 दिन चले व्हाइट पाउडर अभियान के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी कर धन अर्जित करने वाले 119 अपराधी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। एसएसपी डा. विपिन टाडा आज पत्रकारों को यह जानकारी दी।
डा. टाडा ने बताया कि 23 नवंबर से यह अभियान शुरू किया गया था। 113 लोगों ने फोन कर पुलिस को इस धंधे में शामिल लोगों की जानकारी दी थी। पुलिस ने अभियान चलाकर इस अवैध धंधे के नेटवर्क को तोडने का काम किया और 119 लोग जेल भेजे गए। 19 लोगों को गैगस्टर एक्ट में निरूद्ध किया गया। दो लोगों के खिलाफ एक करोड 91 लाख की संपत्ति कुर्क की है। जो इन लोगों ने मादक पदार्थों की तस्करी करके कमाई थी।
