शि.वा.ब्यूरो, आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि भारत के संविधान के लागू होने के गौरवशाली 77 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 77वाँ गणतंत्र दिवस प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत ध्वज फहराने के पश्चात देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत अंतर्सदनीय एकल गायन एवं एकल वादन प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएँगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में एडवोकेट देवेंद्र वाजपेयी मुख्य अतिथि होंगे।
अशोका आर. फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. रंजना बंसल, अप्साध्यक्ष व प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता व इस्काॅन मंदिर आगरा के अध्यक्ष एचजी अरविंदा स्वरूप दास ने संयुक्त रूप से बताया कि बच्चों को भगवद्गीता के शाश्वत मूल्यों को समझाने के उद्देश्य से अशोका आर. फाउंडेशन तथा श्री जगन्नाथ मंदिर इस्काॅन आगरा के सौजन्य से इसी माह 17 से 20 जनवरी तक थिंक गीता, लिव गीता नामक निबंध लेखन प्रतियोगिता आगरा के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित करवाई गई थी, जिसका पुरस्कार वितरण समारोह 26 जनवरी को काॅसमाॅस माॅल, संजय प्लेस में किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि कार्यक्रम में महापौर हेमलता कुशवाह मुख्य अतिथि होंगी।
