शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह ने बताया है कि 25 जनवरी, 2026 को भारत निर्वाचन आयोग गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 25 जनवरी को सौलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा, जिसमें दिनाक 25 जनवरी को नगर क्षेत्र के अपने-अपने स्कूल-कालेजों से लगभग 100 छात्र-छात्राएं रैली के माध्यम से हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित लिखित स्लोगन पट्टिकाएं लेकर प्रातः 10 बजे जिला पंचायत सभागार में पहुंचेंगे, जहां जिलाधिकारी द्वारा छात्रों सहित वहां उपस्थित सभी को आयोग द्वारा निर्धारित शपथ ग्रहण करायी जायेगी।
